free fire pc me kaise khele

(New 2021 Trick) Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें? जानिए आसान तरीका

क्या आप मोबाइल की तरह ही Laptop पर भी Free fire खेलना चाहते हैं तो इस पोस्ट में आपको Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें? How to play free fire in pc (hindi) की जानकारी मिलेगी!

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं Free fire एक Mobile gaming application हैं। फ्री फायर को सिर्फ मोबाइल में खेलने के लिए ही बनाया गया है। फ्री फायर गेम का कोई भी PC या computer version उपलब्ध नहीं है। लेकिन जो लोग PC में गेम खेलते हैं! उन्हें किसी भी गेम का इंटरफेस मोबाइल के मुकाबले PC में ज्यादा अच्छा लगता है। इसी वजह से कई बार Gamers यही सवाल करते हैं कि कम्प्यूटर में Free fire कैसे खेलें?

free fire pc me kaise khele

Free fire एक बहुत ही पॉपुलर shooting battleground game है जिसे सभी Gamers बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इसी वजह से वह अपने पसंदीदा गेम का मजा कंप्यूटर में भी लेना चाहते हैं।

कंप्यूटर में फ्री फायर गेम का कोई वर्जन ना होने की वजह से ज्यादातर गेमर्स निराश हो जाते हैं। लेकिन पिछले लेख में हमने मोबाइल में freefire कैसे छुपायें? बताया था इस लेख में Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें? की पूरी जानकारी बड़े ही आसान शब्दों में दी गई हैं।

Free fire Game कंप्यूटर में खेलें?-

आप फ्री फायर गेम को कंप्यूटर में डायरेक्ट एक एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर के रूप में नहीं खेल सकते हैं। फ्री फायर गेम को खेलने के लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर emulator इंस्टॉल करना होगा।

emulator एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है। जिसके मदद से आप अपने मोबाइल के एप्लीकेशन को आसानी से अपने कंप्यूटर पर चला सकते हैं। ना सिर्फ एप्लीकेशन आप अपने मोबाइल गेम का मजा भी कंप्यूटर में ले सकते हैं।

वैसे तो इंटरनेट में बहुत सारे अच्छे-अच्छे emulator मौजूद है। जिसका उपयोग करके आप आसानी से मोबाइल गेम को कंप्यूटर पर खेल सकते हैं। लेकिन इनमें से सबसे अच्छे Emulators हैं – Bluestacks, MeMu KoPlayer Nox Droid4X, tencent gaming buddy।

लेकिन मुझे इन सभी emulators में से BlueStacks गेम खेलने के लिए सबसे अच्छा लगता है। इस पोस्ट में हम आपको BlueStacks के मदद से फ्री फायर गेम खेलना बताएंगे।

BlueStacks का उपयोग करके free fire game कैसे खेले ?

BlueStacks emulator की मदद से बहुत सारे गेम आसानी से भी खेले जा सकते हैं साथ ही इस emulator का उपयोग करना भी बहुत आसान है। इस emulator का उपयोग करने के लिए आप की कंप्यूटर में यह सभी चीजें होनी जरूरी हैं। अगर आपके कंप्यूटर में यह सभी चीजें हैं तभी आप BlueStacks emulator को डाउनलोड कर सकते हैं!

  • OS: Microsoft Windows 7 and above.
  • Processor:  Intel or AMD Processor.
  • RAM: Your PC must have at least 2GB of RAM.
  • (Note that having 2GB or more  disk space is not a substitute for RAM)
  • HDD: 5GB Free Disk Space.

इन सभी जरूरतों के अलावा आप के कंप्यूटर में 400 से 500 MB space होना ही चाहिए। तभी आप इस emulator को आसानी से रन कर सकेंगे। इस emulator को डाउनलोड करने के लिए आप के पास अच्छे इंटरनेट कनेक्शन होने से जरूरी होती हैं।

BlueStacks emulator को अपने कंप्यूटर पर कैसे इनस्टॉल करें ?

अगर आप फ्री फायर गेम को अपना कंप्यूटर में खेलना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले BlueStacks emulator को अपने PC पर इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

Step 1:- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के Chrome browser पर जाइए और फिर BlueStacks emulator सर्च कीजिए और आप इस सॉफ्टवेयर को वहां से डाउनलोड कर लीजिए।

Bluestack

Step 2:- डाउनलोड करने के बाद जब आप इस सॉफ्टवेयर को ओपन करेंगे। तो आपको कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।

open bluestacks

Step 3:– यहां पर आपको Playstore का एक ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसे ओपन करना है और फिर अपने मोबाइल में लॉगिन किए हुए जीमेल आईडी से यहां लॉगइन करना है।

open play store

Step 4:- लॉगिन करने के बाद आप को Free fire game को ओपन करना है। तब आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा और साइड में कई सारे ऑप्शन भी दिखाई देंगे।

Step 5:- आप कंप्यूटर के setting option में जाकर Gaming option में अलग-अलग तरह के चेंज कर सकते हैं।

 

आप सबसे पहले Basic setting को चेंज कीजिए।

free fire settings

  • फिर आप Sensitivity को अपने अनुसार Adjust कीजिए।
  • उसके बाद आपको गेम के control setting को set करना है।

इतना करने के बाद आपको स्टार्ट बटन पर क्लिक करके गेम को शुरू करना है!

कंप्यूटर के लिए Free fire कैसे खेलें?

कंप्यूटर में फ्री फायर गेम खेलने के लिए आप नीचे बताए Guide को फॉलो कीजिए। क्योंकि मोबाइल पर फ्री फायर गेम को कंट्रोल करना काफी आसान होता है लेकिन कंप्यूटर में फ्री फायर गेम खेलने के लिए आपको कई सारे Keys और mouse का उपयोग करना होगा।

  • Free fire Game शुरू होते ही सबसे पहले आप को “F” बटन को प्रेस करना होगा। तभी आप का खिलाड़ी plain से नीचे कुदेगा।
  • डायरेक्शन चेंज करने के लिए आप माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप प्लेन से उतरे स्पीड को बरकरार रखना चाहते हैं। तो आपको shift दबा कर आगे बढ़ना चाहिए।
  • प्लेन से सीधे नीचे लाइन करने के लिए सबसे पहले आपको G button पर क्लिक करना है।
  • पैराशूट खोलने के लिए आप F बटन पर क्लिक कीजिए।
  • लैंडिंग के बाद अपने प्लेयर को कंट्रोल करने के लिए आपको W,S,A,D” बटन को प्रेस करना है। W बटन से आप प्लेयर को आगे चला सकते हैं। S बटन से आप प्लेयर को पीछे कर सकते हैं। दाएं बाएं चलाने के लिए आप A और D बटन को प्रेस कीजिए।
  • C बटन को प्रेस करके आप प्लेयर को गेम में बैठा सकते हैं। प्लेयर को सुलाने के लिए आप Z बटन पर क्लिक कीजिए।
  • Gun बदलने के लिए आप कीबोर्ड के 1,2,3 बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बंदूक चलाने के लिए आप माउस के लेफ्ट बटन को प्रेस कीजिए। स्कोप खोलने के लिए आपको माउस के राइट बटन पर क्लिक करना है।

इस गाइड का इस्तेमाल करके आप आसानी से कंप्यूटर में फ्री फायर गेम खेल सकते हैं।

Free fire खेलने से जुडी कुछ पोस्ट –

« जानिए आखिर फ्री फायर पहले आया या Pubg| 

« Free Fire में Name Change कार्ड कैसे लें? 

« जानिये कौन है Freefire का बाप ?pubg Vs Freefire ?

« Freefire में नूब से Pro कैसे बनें?

निष्कर्ष 

दोस्तों  Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें? को पढ़ने के बाद अब आप आसानी से अपने कंप्यूटर पर फ्री फायर का मजा ले सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस पोस्ट को अपने दूसरे Gamers दोस्तों को सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूले!

3.7/5 - (3 votes)

Leave a Comment