झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है

झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है? जानिए उनकी सफलता का राज

झारखंड में पैदा हुआ एक ऐसा लड़का है जिसने जब अपना पहला यूट्यूब चैनल बनाया तो उसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला परंतु थोड़े ही समय के बाद उसका पहला यूट्यूब चैनल बंद हो गया परंतु उसने हार नहीं मानी! उसने प्रयास जारी रखा और आज वह एक सफल Youtuber है, वो कौन है आज हम इस पोस्ट में आपको बतायेंगे की झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है?

झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है

और फिर उसने एक बार फिर से नया यूट्यूब चैनल बनाया और उस पर काम करना प्रारंभ किया और काम करते करते उसने सभी कठिनाइयों को पार करते हुए सफलता के रास्ते को हासिल किया और आज उस लड़के को हम सभी यूट्यूब पर सूट बूट और कार बाइक के साथ देखते हैं।

आइए जानते हैं कि वह लड़का कौन है और यह भी जानते हैं कि “झारखंड का सबसे बड़ा युटयुबर कौन है।”

झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है?

झारखंड का सबसे बड़ा यूट्यूबर मनोज दे नाम का लड़का है। इनके यूट्यूब चैनल पर 3.41 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं और इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अभी तक 1200 से भी अधिक वीडियो अपलोड कर दिए हैं। इनके द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर यूट्यूब से संबंधित टिप्स और ट्रिक्स शेयर की जाती है।

इसके अलावा अनबॉक्सिंग और रिव्यू वीडियो भी अपलोड किए जाते हैं, साथ ही टेक्निकल न्यूज़ के वीडियो भी यह अपने चैनल पर अपलोड करते हैं। यूट्यूब पर इनके चैनल को प्राप्त करने के लिए आप बस यूट्यूब पर जाएं और यूट्यूब के सर्च बॉक्स पर manoj dey लिखे और सर्च कर दें।

उसके बाद आपको इनका चैनल मिल जाएगा जिसे सब्सक्राइब करके आप भी इनके वीडियो को देख सकते हैं। इनका एक अन्य यूट्यूब चैनल है जिसका नाम Manoj Dey vlog है जिस पर 897K सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल पर इन्होंने 369 के आसपास में वीडियो अपलोड किए हैं।

मनोज दे का यूट्यूब पर आगमन

झारखंड के रहने वाले मनोज दे एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे और अपनी खराब आर्थिक स्थिति की वजह से उन्होंने बच्चों को ट्यूशन देने का काम प्रारंभ किया है, क्योंकि इनके पिताजी के द्वारा साइकिल रिपेयरिंग का काम किया जाता था और उससे ही जो कमाई होती थी उसी से इनका घर चलता था।

इस प्रकार से ट्यूशन का काम करने के बाद मनोज ने अपने पिताजी के काम में उनकी सहायता करना भी प्रारंभ किया।

ट्यूशन पढ़ाने से भी काम ना चलने पर यह नौकरी करने के लिए गुजरात चले गए और एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने लगे परंतु वहां पर भी काम में इनका मन नहीं लगा और उन्होंने कपड़ा फैक्ट्री में काम छोड़ दिया और यह वापस झारखंड अपने घर आ गए और वहां पर ही लोकल में काम ढूंढने लगे।

इसके पश्चात साल 2016 में मनोज के द्वारा यूट्यूब पर एक चैनल बनाया गया जिसका नाम टेक्निकल मनोज रखा गया। इस चैनल पर मनोज दे के द्वारा मोबाइल से संबंधित छोटी मोटी ट्रिक्स और टिप्स बताई जाती थी और धीरे-धीरे यह चैनल तरक्की करता गया।

परंतु थोड़े समय के पश्चात ही इस चैनल का ऐडसेंस डिसएबल हो गया जिसकी वजह से मनोज ने चैनल पर काम करना बंद कर दिया और फिर से यूट्यूब पर एक नया चैनल बनाया जिसका नाम इन्होंने मनोज दे रखा जो धीरे-धीरे यूट्यूब पर काफी सफल हो गया।

मनोज दे कांटेक्ट डिटेल्स

अगर आप मनोज दे को फॉलो करना चाहते हैं या फिर उनके साथ संपर्क स्थापित करना चाहते हैं तो नीचे उनके विभिन्न सोशल मीडिया के हैंडल और उनकी ईमेल आईडी दी गई है। सोशल मीडिया के द्वारा आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं और ईमेल आईडी के द्वारा आप उनके साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम:Manojdey23  
फेसबुक:Manojdey23  
टि्वटर:Manojdey23  
ईमेल आईडी:manojDeybusiness@gmail.com  

मनोज दे की कुल कमाई

किसी भी यूट्यूबर की कुल कमाई कितनी है, इसके बारे में तब तक अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है जब तक कि उस यूट्यूबर के द्वारा खुद यह ना बताया जाए कि यूट्यूब के द्वारा वो कितने पैसे कमाते हैं। एक यूट्यूबर की इनकम विभिन्न प्रकार के कारकों पर निर्भर करती है। जैसे कि ब्रांड प्रमोशन, गूगल ऐडसेंस, स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग इत्यादि।

बात करें अगर मनोज दे की कुल संपत्ति की तो इनकी कुल संपत्ति भारतीय रुपए में तकरीबन दो करोड़ 84 लाख के आस पास में है।

यह साल 2021 के आंकड़े के अनुसार है। यह सालाना तौर पर ₹4000000 से लेकर के 5300000 रुपए कमाते हैं और 1 महीने में यह ₹500000 से लेकर के ₹700000 तक की कमाई करते हैं। इस प्रकार से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हर महीने यूट्यूब से ₹500000 से लेकर के ₹700000 तक कमाते होंगे।

मनोज दे कौन है?

मनोज दे झारखंड के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं।‌ इनका जन्म भारत देश के झारखंड राज्य के धनबाद जिले में साल 1997 में 12 जुलाई के दिन हुआ था। इन्हें सिंगिंग करना, गेम खेलना और घूमना काफी अधिक पसंद है। इनके दो यूट्यूब चैनल है। Manoj Dey और Manoj Dey Vlogs इन्होंने धनबाद के ही सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है और झारखंड के सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और आईटीआई की पढ़ाई भी की है।

इन्होंने अपना चैनल यूट्यूब साल 2017 में बना करके तैयार किया था और वर्तमान के समय में इनके चैनल पर कितने सब्सक्राइबर हैं इसकी जानकारी ऊपर आप जान चुके हैं।

अभी तक इन्होंने अपने चैनल पर 1200 से भी अधिक वीडियो अपलोड कर दिए हैं। मुख्य तौर पर यह अपने चैनल पर यूट्यूब से संबंधित टिप्स एंड ट्रिक्स,अनबॉक्सिंग और टेक न्यूज़ जैसी जानकारियां डालते हैं।

यूट्यूब से द्वारा हुई कमाई का इस्तेमाल करके इन्होंने अपने लिए 800000 का एक घर भी धनबाद में बनवाया हुआ है। इसके अलावा इनके पास दो-दो बाइक भी मौजूद है और इनके पास तकरीबन 8 लाख की कीमत वाली मारुति सिलेरियो कार भी मौजूद है। वर्तमान के समय में यह ₹50000 का आईफोन भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूट्यूब पर सफलता पाने से पहले वह सीढ़ी पर बैठकर वीडियो बनाते थे परंतु आज इनके पास वीडियो बनाने के लिए खुद का एक स्टूडियो मौजूद है। इनके पास मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पैसे नहीं थे, वही आज यह लखपति और करोड़पति हैं। यह सब यूट्यूब के द्वारा मिलने वाली कमाई से ही संभव हो पाया है और इसे प्राप्त करने के लिए मनोज ने काफी अधिक मेहनत और काफी अधिक संघर्ष भी किया है।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद झारखण्ड का सबसे बड़ा Youtuber कौन है? आप भली भाँती जान गए होंगे, अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करें!

1/5 - (1 vote)

Leave a Comment