freefire headshot kaise mare

जानिए! फ्री फायर में हेडशॉट कैसे मारें? One tap मारने का सही तरीका

हेलो दोस्तों क्या आप भी अपने मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलते हैं? अगर हां तो आपकी भी चाहत होगी यार कि एक बार headshot मारू और सब को हराकर game जीतू। बोलो बोलो ऐसी फीलिंग होती है ना! तो आपकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए हम आपको बताएंगे कि फ्री फायर में हेडशॉट कैसे मारें?

freefire headshot kaise mare

यह पोस्ट आपके लिए किसी मैजिक ट्रिक से कम नहीं है। पहले हमने जाना था Freefire का बाप ? आज हम इस पोस्ट में आपको सबसे जबरदस्त headshot मारने के तरीके के बारे में बताएंगे। अगर आपने इन तरीकों को फॉलो कर लिया तो आपको गेम जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप सबसे अच्छा headshot मारना सीख जाए तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए! इस पोस्ट को पूरा पढ़ने पर ही आपको पता चलेगा कि फ्री फायर में हेडशॉट कैसे मारें?

Free fire game में Headshot का कमाल

वैसे तो फ्री फायर गेम में दुश्मनों को कई अलग-अलग shots से भी खत्म किया जा सकता है। लेकिन जो मजा gamers को headshot मारने में आता है। वो दूसरे shots में नहीं आता है। साथ ही साथ गेम में हेडशॉट मारने पर पॉइंट भी ज्यादा मिलते हैं।

ज्यादातर खिलाड़ियों को फ्री फायर में headshot ही मारना होता है। लेकिन गेम में Headshot मारना जितना आसान दिखाई देता है, उतना ही मुश्किल होता है। कई खिलाड़ी तो प्रैक्टिस करने के बाद भी Headshot नहीं मार पाते हैं। इसीलिए Headshot मारने के कुछ जबरदस्त तरीकों के बारे में आप इस पोस्ट में आगे जानेंगे।

Free fire game में Headshot मारने के लिए जरूरी Settings

अगर आप फ्री फायर गेम में Headshot मारना चाहते हैं तो आपको गेम खेलने से पहले free fire game में कुछ जरूरी settings करने होंगे। इन settings को करने के बाद आपका फ्री फायर गेम में headshot मारने का chance भी बढ़ जाएगा। इसलिए अभी इन settings को अपने फ्री फायर गेम में Headshot मारने के लिए अप्लाई कीजिए –

Gernal – आपको सबसे पहले जनरल को 90 पर रखना है। अगर आप ऐसा करेंगे तो गेम के दौरान आपके onetap लगने के chance काफी हद तक बढ़ जाएंगे।

Red Dot – Red Dot को आप अपनी सुविधा अनुसार 40 – 60 के बीच रख सकते हैं।

Quick weapons switch – फ्री फायर गेम में हेडशॉट मारने के लिए आपको सेटिंग्स में quick weapon switch On करके रखना है।

Fire button – कोई भी शॉट लगाने के लिए Fire button बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसीलिए आप अपने Fire button के साइज को थोड़ा बड़ा कर लीजिए। जिससे आपको शॉट लगाने में आसानी हो। गेम में शॉट लगाने के लिए आप फायर बटन की साइज को 50 – 60% तक रख सकते हैं।

यह सारी सेटिंग्स करने के बाद आप headshot मारने में प्रो हो जाएंगे तो ऐसा नहीं है! क्योंकि इन सेटिंग्स को करने के बाद आपके headshot मारने के चांस बढ़ गए हैं। लेकिन headshot मारने के लिए आप को tricks पर ज्यादा फोकस करना होगा।

« Freefire में नूब से Pro कैसे बनें? जानिए सीक्रेट तरीका

Free fire game में Headshot मारने के लिए मजेदार tricks

फ्री फायर गेम में Headshot मारने के लिए Aim lock काफी जरूरी है! इसलिए हेडशॉट की ट्रिक जानने से पहले आप Aim lock की ट्रिक जान लीजिए।

अगर आपका Aim आपके दुश्मन से ऊपर है तो आप ऐसे समय में पहले फायर बटन को नीचे कीजिए और फिर ऊपर करके फायर कीजिए। ऐसा करने पर आपका Headshot आसानी से लग जाएगा।

अगर आपका Aim आपके दुश्मन से left side पर है और आप Headshot मारना चाहते हैं। तो आपको rotation drag trick आजमाना होगा। Aim लगाने के लिए आपको अपने दुश्मन के साइड में फायर बटन को drag करना होगा और फिर शॉर्ट लगाना है।

अगर आपका Aim आपके दुश्मन से नीचे हैं तो आप को rotation या दूसरा कोई ट्रिक नहीं आजमाना है। बल्कि आपको पहले पीछे के तरफ drag करना है फिर आगे बढ़ कर स्विच दबाकर शॉट मारना है। तो अगर आप इन तरीकों को यूज करते हैं। तो आप हेडशॉट आसानी से मार सकते हैं। लेकिन हेडशॉट लगाने के लिए आप अभी मत चले जाइए बल्कि आगे की ट्रिक्स को भी पढ़ लीजिए।

Free fire game में Headshot मारने के लिए Special guns tricks

अगर आप कुछ खास बंदूकों के साथ फ्री फायर गेम में अपने दुश्मन को Headshot से मारना चाहते हैं तो आप इन तरीकों को फॉलो कीजिए –

#1. Desert eagle से One tap headshot –

Desert eagle से headshot मारने के लिए आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपका Aim आपके दुश्मन से नीचे हो और आपको अपने Aim को white dot पर रखना होता है। ऐसा करने के बाद आप अपना फायरशॉट ले सकते हैं।

#2. Short gun से One tap headshot –

Short gun से headshot मारने के लिए आपको अपने Aim को रेड डॉट पर‌ रखना होगा। और फिर शॉट मारने के लिए जब आप आगे बढ़ेंगे तब आप Gun को अपने head के ऊपर रखिए और फिर शॉट लगाइए। ऐसा करने पर आप का निशाना डायरेक्टली आपके दुश्मन को लगेगा।

इन तरीकों को जानने के बाद आप फ्री फायर गेम में headshot लगाने के लिए बिल्कुल तैयार है! तो इसी बात पर जाइए और गेम में अपना कमाल दिखाइए।

फ्री फायर गेम से सम्बंधित अन्य पोस्ट-

« आखिर फ्री फायर पहले आया या Pubg| पूरी जानकारी

« Laptop/pc में Free fire कैसे खेलें?

« (Hacked!) फ्री फायर हैक कैसे करें? जानियें 2 तरीके!

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस पोस्ट फ्री फायर में हेडशॉट कैसे मारें? में Headshot मारने के लिए जरूरी सेटिंग और Headshot मारने के जबरदस्त ट्रिक्स को जानने के बाद आप आसानी से फ्री फायर गेम को अपने नाम कर सकते हैं। इस पोस्ट में बताई गई जानकारी अगर आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूले।

4.5/5 - (11 votes)

Leave a Comment