freefire me custom card kaie le

जानिये! Free Fire में Custom card कैसे लें (2 नए तरीके)

क्या आप भी freefire के एक Pro खिलाडी हैं या बनना चाहते है? तो आपको अच्छे से पता होगा Free fire के customer room में जाने के लिए प्लेयर्स को custom card की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपको नहीं पता कि  Free Fire में Custom card कैसे लें? तो हमारे इस पोस्ट को जरूर पढ़े।

freefire me custom card kaie le

Free Fire एक बहुत ही पॉपुलर thrilling shooting game हैं। फ्री फायर लोगों को अपने graphics और events से अपना दीवाना बनाता है। साथ ही इस गेम में 50 से 100 प्लेयर्स आराम से एक साथ एक मैच में खेल सकते हैं। मल्टीप्लेयर गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए Free Fire ने हाल ही में अपने गेमर्स के लिए custom room का एक नया ऑप्शन लेकर आए हैं।

Custom room में जाने के लिए आपके पास custom card होना बहुत जरूरी हैं। बिना custom card के आप Custom room में नहीं जा सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि फ्री फायर गेम में custom card कैसे मिलता है! क्या यह custom card free होता है या paid होता है ?

इस तरह के सवालों का जवाब पाने के लिए हमारा आज का यह लेख Free Fire में Custom card कैसे लें? आपके बड़ा काम आ सकता है। इसीलिए custom card से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए इसे पूरा जरुर पढ़े।

Free Fire में custom room क्या हैं ?

Free fire game में बहुत सारे प्लेयर्स के साथ एक साथ मैच खेलने के लिए और अलग-अलग तरह के एक्साइटमेंट फीचर्स का मजा लेने के लिए custom room सबसे अच्छा ऑप्शन है। Custom room फ्री फायर गेम का एक ऐसा ऑप्शन है, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप बनाकर अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं और एक साथ मैच खेल सकते हैं।

इतना ही नहीं आप चाहे तो अपने दोस्तों के साथ एक दूसरे के खिलाफ भी मैच खेल सकते हैं। मैच खेलने के अलावा भी आप फ्री फायर गेम के अलग-अलग चीजों का मजा custom room की मदद से ले सकते हैं।

लेकिन Custom room में जाने के लिए आपके पास custom card का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। Free fire game में custom card कैसे मिलता है ? जानने के लिए आगे बढ़ते रहिए!

Free Fire me custom card kaise le ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि Free fire game में custom room बनाने के लिए custom card की जरूरत पड़ती है। फ्री फायर गेम में इस custom card कार्ड को डायमंड देकर खरीदना पड़ता है। फ्री फायर में free में custom card पाने के भी तरीके हैं। यह दोनों ही तरीके आप नीचे detail में जानेंगे।

Free Fire में Diamonds देकर custom card कैसे ले ?

Garena free fire में players आसानी से diamonds का उपयोग करके custom card खरीद सकते हैं। फ्री फायर गेम के custom card को खरीदने के लिए आपके पास 100 diamond होना जरूरी है। वैसे तो 100 diamond के बदले में custom card खरीदना एक अच्छा सौदा नहीं है।

लेकिन tournament खेलने वाले player custom room का उपयोग करके इससे भी कई ज्यादा diamond जीत सकते हैं। डायमंड की मदद से कस्टम कार खरीदने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कीजिए –

Step 1:- सबसे पहले आप Free Fire Game को ओपन कीजिए। फिर गेम के left side में दिखाई दे रहे! Store section पर क्लिक करना है।

step 2:- अब आपके सामने Store section ओपन होगा, वहां आप को item button पर क्लिक करना।

step 3:- अब आपके सामने एक नया Tab ओपन होगा। इस Tab में आपको room card ढूंढना है।

step 4:- अब आप को purchase button पर क्लिक करके 100 diamond देकर room card खरीद लेना है।

इस तरह से आप डायमंड देकर आसानी से कस्टम रूम कार्ड खरीद सकते हैं।

Free Fire में custom card free में कैसे ले ?

अगर आप Free Fire में custom card का यूज करके custom room बनाना चाहते हैं। लेकिन अपने 100 diamond खर्च नहीं करना चाहते हैं। तो आप custom card को free में भी प्राप्त कर सकते हैं। Free Fire Game में आप को guild tournament के reward के तौर पर custom card मिल जाता है। तो अगर आप अपने गेम के Guild में 1800 Dog Tags बना लेते हैं, तो आपको reward के तौर पर custom card मिल जाएगा।

देखें:- Freefire में नूब से Pro कैसे बनें? जानिए सीक्रेट तरीका |

Free Fire में custom room कैसे बनाएं ?

अगर आपने ऊपर बताए तरीके को फॉलो करके custom card ले लिया है। लेकिन आपको free fire में custom room बनाना या create करना नहीं आता हैं। तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Freefire में custom room create कर सकते हैं।

Step 1 प्लेयर्स को सबसे पहले free fire game ओपन करना है। फिर main menu के top right side में दिखाई दे रहे mode change option पर क्लिक करना है।

Step 2 जैसे ही आप mode change option पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसके bottom right side में आपको custom का एक option दिखाई देगा। आप उस पर click कीजिए।

Step 3 अब आप को “create” के button पर क्लिक करना है और custom room के बाकी जरूरी settings को पूरा करना है।

इन सभी स्टेप्स को फॉलो करते ही आपका free fire game में custom room तैयार हो जाएगा।

free fire गेम से संबधित अन्य पोस्ट-

« जानिये कौन है Freefire का बाप ?pubg Vs Freefire ?

अंतिम शब्द 

दोस्तों Free Fire me custom card kaise le? को पढ़ने के बाद आप आसानी से free fire game में अपना custom room बना पाए होंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको custom card से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप इसे अपने दूसरे गेमर्स दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।

5/5 - (1 vote)

Leave a Comment