अगर आप की free fire आईडी बंद हो चुकी है और आप जानना चाहते हैं कि free fire Account Unban kaise kare? तो आप सही स्थान पर आए हैं।
दोस्तों free fire एक बहुत ज्यादा पसंद किया जाने वाला Game है, इस गेम के यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है और इनमें से कई यूज़र को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, free fire में अकाउंट बैन होना भी एक मुख्य परेशानी है जो बहुत लोग फेस करते हैं।
इस आर्टिकल की सहायता से आप free fire में अकाउंट अनबैंन कराने की पूरी प्रक्रिया जान पाएंगे।
दोस्तों free fire में अकाउंट अनबैंन कराना बहुत आसान है तथा आप आसानी से अपना अकाउंट अनबैंन करा सकते हैं, free fire में अकाउंट अनबैंन कराने के लिए आपके फोन में अच्छा इंटरनेट कनेक्शन मौजूद होना चाहिए।
अगर आप भी अपनी आईडी अनबैंन कराना चाहते हैं तो आपको एक सरल प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो कि नीचे बताई गई है।
free fire Account Unban kaise kare? Step by step
free fire में अपना अकाउंटेंट अनबैन कराने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो कि निम्नलिखित हैं –
Step 1- सबसे पहले आपको अपने free fire गेम में उस आईडी से लॉगिन करना है जो कि बैन हो चुकी है, जैसे ही आप अपनी आईडी सस्पेंड है? का पॉपअप नोटिफिकेशन देखेंगे तो आपको इसका स्क्रीनशॉट ले लेना है।
Step 2- इसके बाद आपको उस पॉपअप मैसेज के नीचे Help का एक विकल्प दिखाई देगा, यह विकल्प सभी यूजर्स को नहीं दिखाई देता। अगर आपको हेल्प विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है तो आप नीचे दी गई हुई लिंक का सहारा ले सकते हैं –
free fire हेल्प सेंटर लिंक – https://ffsupport.garena.com/hc/
Step 3- अब हेल्प विकल्प में दबाने के बाद आप इस वेब पेज पर पहुंचेंगे, आपने इस वेब पेज को अपने ब्राउज़र में लोड होने देना है, इसके बाद जैसे ही यह वेब पेज लोड हो जाएगा आपको ऊपर की तरफ एक ‘submit request’ विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 4- ‘submit request’ विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे इस वेब पेज पर आपको अपने सरवर की लोकेशन सिलेक्ट करनी है, उदाहरण के लिए अगर आप भारत के सरवर में खेलते हैं तो आपको India select करना होगा।
Step 5- अपनी सरवर की लोकेशन select करने के बाद आप एक दूसरे वेब पेज पर redirect हो जाएंगे, इस वेब पेज में आपको अपनी free fire अकाउंट से जूडी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
जैसे अपना ईमेल एड्रेस, फ्री फायर प्लेयर आईडी, गेम में आपका नाम, रिक्वेस्ट का प्रकार, प्रॉब्लम का प्रकार और डिस्क्रिप्शन भरना होगा।
Step 6- पूरी जानकारी सही-सही भरने के बाद अंत में आपको वह स्क्रीन शॉट अपलोड करना होगा जो आपने free fire गेम में लॉगिन करते वक्त लिया था, स्क्रीन शॉट अपलोड करने के बाद आपको प्राइवेसी पॉलिसी विकल्प के सामने खाली बॉक्स में टिक करना होगा और submit request ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और इस प्रोसेस का पालन करके आप अपनी free fire आईडी अनबैन करा पाएंगे।
« (फ्री में) Free fire में डायमंड कैसे खरीदें?
Free fire अकाउंट बैन होने के कारण
free fire गेम में आईडी बैन होने के बहुत से कारण हो सकते हैं, आपको अपनी आईडी बैन होने से बचाने के लिए इन कारणों का जान लेना आवश्यक होगा। free fire गेम में आईडी बैन होने के कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित है-
#1. hacks इस्तेमाल करने से
हैक्स इस्तेमाल करना free fire गेम में आईडी सस्पेंड या बैन होने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण होता है। free fire गेम के लिए इंटरनेट में बहुत से हेक्स मौजूद हैं लेकिन अगर आप अपनी आईडी को बैन होने से बचाना चाहते हैं तो आपको हेक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
#2. टीमअप करने से
दोस्त बहुत बार free fire में कुछ लोग टीम अप कर लेते हैं, टीम अप करने की वजह से वह अन्य खिलाड़ियों से अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। इसकी वजह से जो भी लोग उनका गेम प्ले देखते हैं वह उन्हें रिपोर्ट करते हैं।
इसकी वजह से भी प्लेयर्स की free fire आईडी बैन हो सकती है, अतः आपको free fire गेम में टीम अप करने से बचना चाहिए।
#3. रिफंड लेने से
दोस्त बहुत बार कुछ लोग free fire गेम में टॉप अप करते हैं तथा टॉप अप करने के कुछ समय बाद ही उसका रिफंड ले लेते हैं, रिफंड लेने से टॉप अप करने के लिए इस्तेमाल किए गए पैसे वापस आ जाते हैं, अगर आप भी रिफंड लेने की सोच रहे हैं तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि रिफंड लेने से आपकी आईडी बैन हो सकती है।
free fire account unban करने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
« जानें! फ्री फायर में New event कब आएगा?
« Free fire में call back कैसे करें?
अंतिम शब्द
तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद आप free fire account unban करने की प्रक्रिया को समझ चुके होंगे, यदि यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर भी कर दें।