अगर आप घर के छोटे बच्चे को एक फोन गिफ्ट करना चाहते है, जिसमें वह अपना मनोरंजन कर सके या फिर नई नई चीज़े सीख सकें! तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बच्चों के लिए फोन लेकर आए हैं।
आज मोबाइल बच्चों के लिए एक गेमिंग Device बन चुके हैं, जिसमें वह कुछ भी देख सकते हैं खेल सकते हैं इसके साथ ही वह ऑनलाइन नई नई चीजों को मजेदार अंदाज में सीख भी सकते हैं। इसलिए आज हम खास आपके लिए बच्चों के लिए फोन लेकर आए हैं।
बच्चों के लिए सस्ते फोन| आज ही देखें
अकसर कई बच्चे गुस्से की वजह से फोन को इधर उधर फेंक देते हैं,ऐसे में बच्चों को सस्ते फोन देना ही उचित माना जाता है। इसीलिए हमने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे सस्ते फोन को शामिल किया है जो खासतौर पर बच्चों के लिए बेस्ट फोन साबित हो सकते हैं।
1: जियो फोन
जियो फोन का निर्माण हमारे भारत देश की कंपनी रिलायंस जिओ ने किया है। यह एक कीपैड फोन होता है परंतु आप इसके कीपैड फोन होने पर ना जाएं यह बिल्कुल वैसा ही काम करता है जैसा कि टच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन करते हैं। जियो फोन के अंदर आप अपने बच्चे को कार्टून लगा कर के दे सकते हैं क्योंकि इसमें यूट्यूब चल जाता है।
इसके अलावा आप इसमें अपने बच्चे की पसंदीदा पिक्चर को भी लगा कर के दे सकते हैं, साथ ही आपका बच्चा इसमें इंटरनेट भी चला सकता है। आपको इंडियन मार्केट में यह फोन ₹1500 से लेकर के ₹2000 के बीच में प्राप्त हो जाएगा।
अगर आप इसे ऑनलाइन मंगाते हैं तो आपको ऑनलाइन यह 1400 से लेकर के 1500 के बीच में मिल जाएगा। बच्चों के लिए यह फोन बिल्कुल सेफ है क्योंकि कीपैड फोन होने के कारण वह आप जो उन्हें लगा कर देंगे वही आपका बच्चा इसमें देख पाएगा।
जियो फोन के फीचर
रैम: | 512 MB |
प्रोसेसर: | क्वॉड कोर |
बैटरी: | 1600 एमएएच |
डिसप्ले : | 2.4 इंच |
ऑपरेटिंग सिस्टम: | KaiOS
|
Free fire खेलने के लिए बेस्ट फोन ? Best Gaming Mobiles बजट में
कीमत देखें
2: माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस~ बच्चों के लिए शानदार
अगर आपके पास महंगा फोन है और आपका बच्चा कार्टून देखने के लिए बार-बार आपके फोन को लेता है और आपको यह डर है कि कहीं वह आपका फोन तोड़ ना दे या फिर आपके फोन को किसी भी प्रकार का नुकसान ना पहुंचा दे।
तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको एक सस्ता स्मार्टफोन खरीद करके स्पेशल तौर पर अपने बच्चे को खेलने के लिए देना चाहिए।
सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर आप माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। बता दें कि इसकी कीमत 3000 के अंदर ही है परंतु खासियत इसकी कमाल की है। यह एक 4G फोन है जिसके अंदर आपको 1 जीबी की रैम मिल जाती है और 4 इंच की डिस्प्ले भी आपको इसमें प्राप्त होती है, साथ ही फोटो खींचने के लिए 5MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा आपको इसके अंदर मिलता है।
यह स्मार्टफोन सस्ता है इसलिए आप इसे अपने बच्चे को दे सकते हैं, क्योंकि सस्ता होने के कारण अगर वह कभी इस फोन को कोई नुकसान भी पहुंचा देता है तो आपको ज्यादा अफसोस नहीं होगा।
माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस के फीचर
रैम: | 1 जीबी |
प्रोसेसर: | स्प्रेडट्रम एससी9832ए |
बैटरी: | 1600 एमएएच |
डिसप्ले : | 4.0 इंच |
ऑपरेटिंग सिस्टम: | एंडरॉयड वी7.0 (नॉच) |
प्रोसेसर: | क्वाड कोर, 1.3 गीगाहर्ट्ज
|
कीमत देखें
3: Nokia 225 4G
अगर आप यह चाहते हैं कि आप अपने बच्चे को खेलने के लिए एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदे जो ब्रांडेड कंपनी का हो, तो आप नोकिया 225 4G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह आपके बजट में भी फिट बैठेगा, क्योंकि इसकी कीमत इंडियन मार्केट में आज के समय में 3500 के नीचे ही है। यह आपको ब्लैक, वाइट और सफेद जैसे रंगों में भी मिल जाता है।
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक 4G स्मार्टफोन है। इसीलिए आप 4G नेट स्पीड का मजा इस स्मार्टफोन में ले सकते हैं। कीमत कम होने के कारण अगर आपका बच्चा इसे तोड़ भी देता है तो भी आपको ज्यादा अफसोस नहीं होगा क्योंकि वर्तमान के समय में ₹3500 की गिनती मामूली रकम में होती है।
इस स्मार्टफोन के जरिए आपका बच्चा ऑनलाइन कार्टून देख सकता है। मनोरंजन वाले वीडियो देख सकता है, आप चाहे तो इसके जरिए अपने बच्चों को एबीसीडी भी कार्टून के माध्यम से सिखा सकते हैं। आपका बच्चा इसके अंदर गेम खेल कर के अपना टाइम पास भी कर सकता है। दूसरे व्यक्ति को फोन कॉल भी इसके जरिए लगाई जा सकती है।
Nokia 225 4G के फीचर
रैम: | 64 MB |
प्रोसेसर: | स्प्रेडट्रम एससी9832ए |
बैटरी: | 1150 MHZ |
डिसप्ले : | 2.40 इंच |
ऑपरेटिंग सिस्टम: | एंड्राइड |
प्रोसेसर: | क्वाड कोर, 1.3 गीगाहर्ट्ज |
« Video बनाने के लिए बेस्ट फ़ोन| Youtube और Reels के लिए धांसू फ़ोन
बच्चों को फोन देने के फायदे?
इस आधुनिक दौर में बच्चों के पास फोन होने के कई सारे फायदे हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं।
- अधिकतर बच्चे फोन को मनोरंजन के लिए ही इस्तेमाल करते हैं, परंतु आप बतौर अभिभावक चाहे स्मार्टफोन के जरिए बच्चों की नई नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
- इससे बच्चों के अंदर टेक्नोलॉजी की समझ बढ़ती है क्योंकि समय के साथ चीजों को जानने में इंटरनेट बेहद काम आ रहा है ऐसे में बच्चों को बचपन से ही इसका इस्तेमाल करने पर भविष्य में फायदा होगा।
- कुरौना जैसी घातक महामारी के इस दौर में बच्चों को बाहर खेलने से रोकने के लिए उन्हें स्मार्टफोन देना बेहद कारगर साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
तो साथियों इस लेख में हमने बच्चों के लिए फोन की जानकारी दी, अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसको शेयर करना मत भूलें।